शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय/अशासकीय और अनुदान प्राप्त महाविद्यालयो की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओ में प्रवेश हेतु सीएलसी का द्वितीय चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच चलाया जा रहा है जिसमें वे छात्र जिन्होंने पूर्व में प्रवेश हेतु में पंजीयन कराया हो और कही प्रवेश नहीं ले पाए या
जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया ऐसे सभी छात्र अब प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे तक पंजीयन और महाविद्यालय का विकल्प चयन कर सकेंगे तथा महाविद्यालय द्वारा शाम 5:00 बजे तक सीट आवंटन होगा तथा छात्र को अगले दिन शाम 4:00 बजे तक सीट आवंटन पश्चात सीट आवंटित महाविद्यालय के लिए ऑनलाइन फीस भुगतान कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे ,और बताया कि महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में स्नातक बीए, बीएससी संकाय में पर्याप्त सीट उपलब्ध है तथा सभी 12 उत्तीर्ण स्थानीय छात्रों से महाविद्यालय में प्रवेश लेने की अपील की है l