NSS एवं NTF के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ कार्यक्रम मनाया

जिला बैतूल( सारनी)। वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में NSS एवं NTF के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ कार्यक्रम मनाया गया। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल के अंतर्गत नवागंतुक विद्यार्थियों हेतु “प्रवेश उत्सव ” इंडक्शन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम द्वारा सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश लेकर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर अपना भविष्य सुरक्षित करें और अपने परिवार का नाम रोशन करें साथ ही एंटी रैगिंग जैसी कोई भी घटना महाविद्यालय में नहीं होती इस पर भी सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि पूर्व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुखदेव डोंगरे ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि यह जो जीवन है यह

स्वर्णिम जीवन है इसे आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगाइए साथ ही आप किसी भी नकारात्मक चीज जो विद्यार्थियों को नुकसान पहुंचाते हैं उन्हें दरकिनार कर आगे बढ़ने की कोशिश किया जाए साथ ही गुस्से में कोई भी गलत बातें नहीं बोलना है ताकि अनावश्यक वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो। ऐसी चीजों से विद्यार्थियों को दूर रहने के लिए प्रेरित किया । यह जीवन दोबारा लौटकर नहीं आने वाला है इसीलिए इस जीवन को अपने दोस्तों, अपने परिवार, अपने समाज को आगे बढ़ाने में विद्यार्थियों को सहयोग करना चाहिए । विशेष अतिथि पूर्व शिक्षिका भागरती डोंगरे ने सभी विद्यार्थियों को 10 मिनिट का ध्यान कराया और इसके महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इससे मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रण कर सकते हैं आपने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 10 मिनिट रोज ध्यान करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथियों द्वारा महाविद्यालय वाटिका में वृक्षा रोपण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री यशवंत शेषकर एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एन एस एस वालेंटियर, विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दिया इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ डॉ हरीश लोखंडे, डॉ अंजना संजय राठौर, शैलेश श्रीवास्तव, डॉ गोलमन आहके, डॉ सविता पटेल, अनीता नागले, अर्चना महाले, गंगा चौरे, रीना उईके, लक्ष्मी नागले, निकिता सोनी, अनिल तुमडाम, दिनकर लिखितकर, मोहन पवार, सुश्री प्रियंका दवंडे, संगीता उघड़े, कविता धोटे , ज्योति भावरासे एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.