*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रणाम का आयोजन*

*नियमित योग स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन का आधार*

आठनेर। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति आठनेर एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समिति आठनेर एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आठनेर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति मध्यप्रदेश के सह-राज्य प्रभारी योगाचार्य भीमराव आवटे द्वारा योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न एवं जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य द्वारा योग के माध्यम से निरोगी एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रेरित किया गया।

योग दिवस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप जी , भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने जी, नगर के वरिष्ठ नागरिक दिलीप मुलिक जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के व्यवस्थापक महेशचंद्र जायसवाल जी , विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप जी ,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समिति के तहसील प्रभारी विनोद पिपरोले,, अजय पोटफोडे , विभा योगेश जगताप, भगवती भाई साहू, साधना आवटे, रामनाथ लहरपुरे, संजय साहू, जगदीश राठौर डॉ राजेश देशमुख सहित नगर के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, बहनें एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के डॉ सुशील सोनी एवं डॉ रंजिता झारबडे द्वारा प्रकृति परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयुष विभाग के डॉ. अतुल राय द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, योग साधकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया ।
“करें योग, रहें निरोग — स्वस्थ आयु के लिए योग”।

Leave A Reply

Your email address will not be published.