सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जावरा में वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ सामूहिक गायन

 

आठनेर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जावरा में वन्दे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित देशव्यापी सामूहिक गायन ‘नमामि भारतम् वन्दे मातरम्’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की पूर्व छात्रा पूजा पांसे उपस्थित रही
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों, पूर्व छात्रों एवं उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर, एक लय और एक ताल के साथ ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व एवं स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और देश के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में सहभागी सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.