*7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन*

आठनेर में विकास की नई सौगात — 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन l

आशीष उघड़े जिला बैतूल आठनेर। नगर परिषद आठनेर एवं जनपद पंचायत आठनेर क्षेत्र के लिए आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा अंबा मैरिज लॉन, आठनेर में नगर परिषद आठनेर के 5 करोड़ 15 लाख से अधिक तथा जनपद पंचायत आठनेर क्षेत्र के 2 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

नगर परिषद आठनेर द्वारा प्रस्तुत विकास कार्यों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत एसटीपी कार्य के साथ नालियों को रोकने एवं मोड़ने की परियोजना ₹343.44 लाख, वार्ड क्रमांक 14-15 पुराने बस स्टैंड पर जन-सुविधा केंद्र निर्माण ₹21.17 लाख, वार्ड क्रमांक 09 में कॉम्प्लेक्स निर्माण ₹87.03 लाख तथा वार्ड क्रमांक 09 में इनडोर स्टेडियम निर्माण ₹62.13 लाख सहित कुल ₹513.77 लाख के कार्य शामिल हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आधुनिक अधोसंरचना विकसित करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत विकास कार्य पूर्ण होने के बाद आठनेर क्षेत्र के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत बैतूल के उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कृष्णा गायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष
गोवर्धन राने, जनपद पंचायत अध्यक्ष रोशनी इवने, नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप, उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे, रेखा कमलेश सोलंकी मनोज जगताप , सहित नगर परिषद के समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनपद पंचायत के जनपद सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर तथा क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर परिषद आठनेर को निरंतर विकास की गति मिल रही है। नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों के भूमि पूजन के लिए विधायक खंडेलवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से नगर की सुविधाओं एवं अधोसंरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित जनसमुदाय ने क्षेत्र में विकास की नई सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विधायक एवं दोनों स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.