अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन  थीम – स्वस्थ आयु के लिए योग 

 

आठनेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून 2026, प्रातः 6:00 बजे से 7:45 बजे तक पुलिस ग्राउंड, आठनेर में आयुष विभाग एवं पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में सभी शासकीय विभाग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

आयुष विभाग में पदस्थ डॉ अतुल राय एवं डॉ सुशील सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान न्यास मध्य प्रदेश के सह राज्य प्रभारी श्री भीमराव आवंठे योग आचार्य द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तहसील प्रभारी श्री विनोद पिपरोले ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राजस्व विभाग , जनपद पंचायत , नगर परिषद स्कूल शिक्षा विभाग एवं विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सहभागी होंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने ( yoga 365)का संदेश भी दिया जाएगा।

आयुष विभाग एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा समस्त नगरवासियों से अपील की गई है कि वे 21 जून को प्रातः 6:00 बजे सरस्वती शिशु विद्या आठनेर में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.