सारनी— विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने का वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ कराने में जो अमुल्य योगदान दिया है। उसके कारण हमारी शैक्षणिक योग्यता में एक डिप्लोमा और जुड गया। इसलिए हमने यह सम्मान समारोह आयोजित किया । यह विचार पुनीत भारती ने सम्मान समारोह में व्यक्त किये। पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स करने वाले कर्मचारियों ने डी पी मिश्रा अधीक्षण अभियंता संधारण चार के विशिष्ठ आतिथ्य में अंबादास सूने क्षेत्रीय महामंत्री का शाल श्रीफल और उपहार देकर सम्मान किया । इस अवसर पर डी पी मिश्रा जी को भी सम्मानित किया गया। श्री मिश्रा ने पार्ट टाइम कोर्स करने वाले सभी कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। अंबादास सूने 2016 से लेकर कोर्स प्रारंभ होने तक की गतिविधि पर प्रकाश डाला और वर्किंग प्रोफेशनल
कोर्स करने वाले सभी कार्मिकों को बधाई दी जो अपनी नौकरी करते हुए अपना हायर एजुकेशन बढा रहे हैं। 2016 से लगातार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली और भोपाल से पत्राचार किया जिसके परिणाम स्वरूप नये सेट अप में वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ हुए। सचिव पुनीत भारती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्य में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल के प्राचार्य डॉक्टर अरूण सिंह भदौरिया , क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके , हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधायक,और आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे का सहयोग रह जिससे बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट
महाविद्यालय बैतूल ने वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ किया। किनशुक नामदेव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, रेलवे, आई टी आई के ट्रेनिंग आफिसर , वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड पाथाखेडा के कार्यरत कर्मचारी वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षायें दे रहें। हमारे क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने 2016 से लगातार कोर्स प्रारंभ होने तक और आज भी अपना समय संगठन को दे रहे हैं। जिसके कारण यह असंभव कार्य हो पाया है। विवेक करोले ने बताया कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद अब कालेज इलेक्ट्रॉनिक कोर्स भी प्रारंभ करने के लिए प्रयास कर रहा है। जिससे कर्मचारीयो को अपना तकनीकी हायर एजुकेशन बढाने का अवसर मिल
सके। इस मौके पर डी पी मिश्रा , नीता मिश्रा, अंबादास सूने, संगीता सूने,पुनीत भारती,सपना भारती,अमित सल्लाम, दिपीका सल्लाम,किनशुक नामदेव,मानसी नामदेव,उमेश भादे, संदीप आरसे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सभी का आभार अमित सल्लाम ने व्यक्त किया और अंत में सामुहिक सह भोज का आयोजन किया गया।