*जनकल्याणकारी योजना शिविर पाथाखेड़ा में आए 218 आवेदन, 88 का मौके पर किया निराकरण, आम नागरिकों को दी शासन की योजनाओं की जानकारी*

 

_नल कनेक्शन, नो ड्यूज, हैंडपंप सुधार, संबल योजना, कर्मकार मंडल, सभी तरह की पेंशन के आवेदन आए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, आज शोभापुर में होगा शिविर।_

 

सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर आम नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके तहत पाथाखेड़ा के वार्ड 19 स्थित उप क्षेत्रीय नगर पालिका कार्यालय में शिविर का आयोजन सोमवार 15 जून को प्रातः 10.30 बजे से किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए।

 

जनकल्याकारी शिविर की शुरूआत नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद बेबी ठाकुर, आकाश पंद्राम, जफर अंसारी, गणेश महस्की, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, उपयंत्री कमलेश पटेल समेत अन्य लोगों ने की। इस दौरान शिविर स्थल पर कई लोगों ने पहुंचकर केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी ली। कई हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में नल कनेक्शन, नो ड्यूज, हैंडपंप सुधार, संबल

योजना, कर्मकार मंडल, दिव्यांगजन, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन योजनाओं के आवेदन आए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज शोभापुर में होगा शिविर। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मंगलवार 16 जून को शोभापुर के जैरी चौक पर उक्त शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी वार्डों के हितग्राही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.