अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ / वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस का आयोजन

 

वीर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के संरक्षण में आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय भोपाल तथा जिला कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार 15 जून 2026 को अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ / वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया I जिसमें सर्वप्रथम प्राध्यापक डॉ. गोलमन अहाके तथा श्री अनुज हलदार ने समस्त स्टाफ मैम्बर एवं विद्यार्थियों को वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता की शपथ / संकल्प दिलायी तथा इस अवसर पर प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने कहा कि हमें वृद्धजन / बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए। उन्हें धन-दौलत नही आपका थोड़ा सा समय, अपनापन एवं सम्मान की आवश्यकता है। हमें हमारे में वृद्ध दादा-दादी, नाना-नानी एवं माता-पिता की केयर करना है जैसे कि हमारी बचपन में उन्होंने की थीI उन्होंने श्रीमती अनिता नागले एवं श्री मोहन पंवार को नेतृत्व में आयोजित वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जन-संवाद हेतु जागरूकता रैली / प्रभातफेरी को हरी झन्डी प्राचार्य श्री पद्रीप पंद्राम ने देकर महाविद्यालय से रवाना किया। जिसमें एनएसएस स्वयं सेवक दुर्गेश वरकड़े ने वृद्ध गेंदलाल कापसे निवासी बगडोना से जनसंवाद किया जिसमें उन्होंने वृद्धवस्था में मैं अक्सर बीमारी रहता हूँ, नागपुर में इलाज चल रहा है। मेरे पुत्र-बहु एवं बेटी द्वारा मेरी अच्छे से देखभाल एवं सेवा करते है।

डॉ. दीपक कुमार मानकर, श्रीमती निकिता सोनी एवं श्री मनोज नागले के नेतृत्व में एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों एवं विद्यार्थियों में दुर्गेश वरकड़े, उत्तम धुर्वे,विजेश रोहित सुजित, कुशल,पिंटू सीलू, तरुण, प्रगति सिंह, पुजा, श्रेया, लक्ष्मी, निकिता उईके, नंदनी,किरन, लक्ष्मी उईके,, पुर्णिमा वरवड़े द्वारा वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस पर नुक्कड़ नाटक का मंचन सोमवार सलैया साप्ताहिक बाजार में किया। जिसमें बाजार में उपस्थित केता-विकेताओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की सराहना की गयी और वृद्धजन की सेवा-सम्मान करने की विद्यार्थियों की अपील को स्वीकारा ।

इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में डॉ. हरिश लोखण्डे, डॉ. अंजना संजय राठौर, श्रीमती कविता धोटे, डॉ. सविता पटेल, कु. प्रियंका दवण्डे,

श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनिल तुमड़ाम, डॉ राजेश हनोते, श्रीमती दिपिका सोनी, श्रीमती अर्चना महाले, डॉ. रीना उइके, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती गंगा चौरे, श्री उत्तम साहू, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्रीमती अनिता नागले, श्री सहदेव सूर्यवंशी, श्री विरेद्र चौरे, श्री शाहिद सिंघानिया, श्री युवराज कड़वे, श्री हरिराम भारती, श्री पन्नालाल उइके, श्री सतीश विश्वकर्मा सहित समस्त स्टाफ तथा भारी संख्या में विद्यार्थी में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.