सारनी— विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के लिए हायर एजुकेशन बढाने के उद्देश्य से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल में पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स शुरुआत हो इसके लिए 2016 से लगातार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली और भोपाल से पत्राचार करने के बाद नये सेट अप में वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ हुए। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्य में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल के प्राचार्य डॉक्टर अरूण सिंह भदौरिया का सहयोग और मार्गदर्शन सतत मिला।
जिससे बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल ने वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ किया। आज मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, रेलवे, आई टी आई के ट्रेनिंग आफिसर , वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड पाथाखेडा के कार्यरत कर्मचारी वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षायें दे रहें। इन कर्मचारीयो को तकनीकी हायर एजुकेशन का लाभ मिलने से औद्योगिक क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है। इस जनहित के कार्य में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रारंभिक काल में और 2019 से आमला सारनी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे का सहयोग मिला।
बैतूल में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरूण सिंह भदौरिया का शाल श्रीफल और यूनियन के स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पुनीत भारती, सोहनलाल, अमित सल्लाम, किशोर नामदेव,उमेश भादे, संदीप आरसे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।