*नगर पालिका में परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित, अर्बन चैलेंज फंड से होंगे विकास कार्य, नपा के भवनों पर लगेंगे सोलर प्लांट बिजली बिल होगा कम*

 

_सुरक्षा एजेंसी एवं आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवाओं की निविदाओं का लॉटरी से हुआ निर्णय।_

 

सारनी। नगर पालिका में शुक्रवार 5 जून को परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

इसमें तय एजेंडे के अनुसार पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई। अर्बन चैलेंज फंड से शहर में विकास कार्य करने एवं नपा भवनों पर सोलर प्लांट स्थापना को लेकर निर्णय हुए। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसी एवं आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवाओं की निविदा में समान आई दरों पर लॉटरी निकालकर निर्णय हुआ। इस अवसर पर नवागत एल्डरमैनों का परिषद द्वारा स्वागत किया गया।

 

नगर पालिका में दोपहर 2 बजे से परिषद का विशेष सम्मेलन सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षदगण छाया अतुलकर, ज्योति नागले, चंद्रा सोनेकर, प्रवीण सोनी, शिवकली नरें, हरिता पाल, इशरत बी, रूपलाल बेलवंशी, बेबी ठाकुर, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, मो. ताहिर अंसारी, मो. जफर अंसारी, महेंद्र भारती, अनीता बेलवंशी, अजाबराव धोटे, आकाश पंद्राम, बेबी बिंझाड़े, रेखा मायवाड़, मनोज कुमार डेहरिया, आनंद पिंटिश नागले, रेखा भलावी, दशरथ सिंह जाट, एल्डरमैन विनय मदने, रमेश पवार, संजीत चौधरी, रमेश हारोड़े, सरोज विश्वकर्मा, सुनीता यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम की उपस्थिति में बैठक हुई। इस दौरान अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत निर्धारित कार्यों को मंजूरी दी गई। इसी तरह कचरा परिवहन कार्य की ई निविदा की न्यूनतम दरों को भी मंजूरी दी गई। इसमें सार्थक कंस्ट्रक्शन की प्राप्त न्यूनतम दर को स्वीकृत किया गया। नपा के विभिन्न भवनों पर सुरक्षा हेतु गार्ड-गनमैन लगाने की निविदा में 9 एजेंसियों की दरें एक समान आने पर लॉटरी माध्यम से निविदा की दर खोली गई। परिषद के समक्ष एक बच्चे द्वारा लॉटरी निकाली गई। इसमें प्रिंस सिक्यूरिटी चयनित हुई। आउटसोर्स ऐजेसियों की निविदा में 15 एजेसियों की दरें एक जैसी पाई गई। लॉटरी सिस्टम के तहत बच्चे द्वारा निकाली गई पर्ची अनुसार केयरवैल कंस्ट्रक्शन सारनी चयनित हुई।

 

*नपा के भवनों पर लगेंगे सोलर सिस्टम :*

 

शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका के भवनों पर सोलर सिस्टम प्लांट टलगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत परिषद में उक्त प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसमें नपा कार्यालय सारनी, वार्ड 9 स्थित श्री मठारदेव मंदिर परिसर मंगल भवन, वार्ड 10 छोटा मठारदेव पंप हाउस, ई-लाईब्रेरी परिसर पाथाखेड़ा एवं आनंद परिसर बगडोना में उक्त सोलर प्लांट लगाने की योजना है। इससे बिजली बिलों में भारी कमी आएगी।

 

*अर्बन चैलेंज योजना में हो सकते हैं ये कार्य :*

 

प्रॉपर्टी का डिजिटल करण, जीआईएस, फेमिली आईडी, ड्रोन मेपिंग। रोड, जलापूर्ति सप्लाई, सीवर, स्काडा और अंडरग्राउण्ड डक्ट बनाने का कार्य। मल्टि स्टोरी पार्किंग, मेट्रो/ बस द्वारा कनेक्टिविटि बढ़ाना। व्यापारिक क्षेत्रों का आधार बढ़ाना और उन्हें आम जनता की पैदल दूरी तक पहुंचाना। मेडिकल सिटी, टेकनिकल पार्क, टूरिजम स्थान। रिवर फ्रंट विस्तार। शहरी क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करना। पुराने मार्केट का जीर्णोद्धार एवं वर्टिकल विस्तार। नान मोटर ट्रांस्पोर्ट को बढ़ावा देना। सेफ स्कुल जोन बनाना। स्लम बस्ती का पुर्नस्थापन, अतिक्रम मुक्त करना। कनवेशन सेंटर (गीता भवन), लाईब्रेरी, स्टेडियम। वाटर मेनेजमेंट एवं सीवेज मेनेजमेंट प्रोजेक्ट, जलप्रदाय में स्काडा का उपयोग। पानी को रिसाईकिल रियुज करना, लिक्विड एवं सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट। एमआर एफ सेंटर का निर्माण डम्प साइट का निर्माण। सी. एण्ड, डी. का वेस्ट मेनेजमेंट का निर्माण। एस.टी.पी., सी.इ.टी.पी. का निर्माण। जैसे कार्य शामिल हैं। नगर पालिका परिषद सारनी भी उक्त योजना में से निकाय क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेज सकती है। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.