श्री विठ्ठल मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास में चल रही भागवत कथा का हुआ समापन —- *नेपानगर* (जिला बुरहानपुर)— श्री विठ्ठल मंदिर के परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का अधिक मास में आयोजन का आज समापन हुआ। सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। हरि भक्त परायण तुकाराम महाराज चिंचोडकर श्रीमद्भागवत कथा कर रहे हैं। कथा वाचक तुकाराम महाराज जी बताया कि शुकदेव जी राजा परीक्षित को भागवत कथा सुना रहे हैं।
दूसरी ओर राजा परीक्षित की सातवें दिन तक्षक नाग के काटने मृत्यु निश्चित है। ऐसे अंतिम समय में मनुष्य को क्या करना चाहिए। भगवन नाम जप,धर्म एवं शास्त्रानुसार कार्य करते नर सेवा करना चाहिए। अपने देश में अनेक शक्ति पीठ , सप्तपुरिया हैं। जिनके दर्शन करना चाहिए। भागवत कथा में सप्ताह भर महिलाओ की अपार भीड रही। कथा समापन के बाद हरि भक्त हुए तुकाराम महाराज का गजानन बारी परिवार की ओर से शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और सभी समिती के सदस्यों का भी अंग वस्त्र भेंट किए। समापन के अवसर पर नेपा मिल के सी एम डी नरेश सिंह औेर प्रदीप नाइक डायरेक्टर
फाइनेंस भी उपस्थित हुए जिनका शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर गजानन बारी ने स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील का स्वागत मंगला बारी और श्री विठ्ठल मंदिर की ओर से पुष्पा महाजन ने स्वागत किया। नेपा मिल के सी एम डी ने सभी श्रध्दालुओं का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि नेपानगर भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। यहा के सभी लोग सेवा भावी है। अपने खुद के घर नहीं , जमीन नहीं पर भगवत कार्य के लिए दान देने में पीछे नही है। मै सभी को आश्वस्त करता हूं कि आगामी 10 जून तक दोनो पेपर मशीन से उत्पादन प्रांरभ हो जाएगा। कथा के समापन समारोह के अवसर पर गजानन सूने परिवार अंबादास सूने, नंदकिशोर सूने,संतोष सूने , मनीष सूने , अनिरुद्ध सूने और सभी सदस्य और भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहे।