श्री विठ्ठल मंदिर परिसर में ——— पुरुषोत्तम मास में चल रही भागवत कथा का 6 वां दिन

श्री विठ्ठल मंदिर परिसर में ——— पुरुषोत्तम मास में चल रही भागवत कथा का 6 वां दिन—- श्रद्धालुओं की अपार भीड। *नेपानगर* (जिला बुरहानपुर)— श्री विठ्ठल मंदिर के परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का अधिक मास में आयोजन गजानन बारी की ओर से किया गया है। इसके पूर्व बारी परिवार द्वारा माता पिता की स्मृति में दो भागवत कथाओं का आयोजन

किया गया है। सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। भागवत कथा दोपहर एक बजे से 5 बजे तक हरि भक्त परायण तुकाराम महाराज चिंचोडकर जी कर रहे हैं। भागवत कथा के कथा वाचक तुकाराम महाराज जी ने त्रेता काल में रामचंद्र जी के चरित्र विस्तार से समझाया। क्योकि द्वापर युग में भगवान विष्णु ही कृष्ण के रुप में अपने भक्तों का उध्दार करने आये।कथा वाचक पूरी भागवत कथा मराठी भाषा में कर रहें हैं। शुकदेव जी राजा परीक्षित को भागवत कथा सुना रहे हैं। कथा के 5 वें दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हुआ। नंद के आंनद भयो जय कन्हैयालाल की । भव्य कृष्ण जन्मोत्सव में महिलाओ बढ चढ़कर हिस्सा लिया। 6 वें दिन

रूखमणि स्वयंवर हुआ। इसके पूर्व षटकासुर ,पूतना का वध किया और गोवर्धन पर्वत की कथा। इस के साथ ही दक्षिण की काशी जो चंद्रभागा के तीरे पंढरपुर बसा है, उसकी महिमा पर भी प्रकाश डाला । इस अवसर पर 56 भोग का भोग भी लगाया । श्री विठ्ठल मंदिर के सभी सदस्य सहित गजानन सूने परिवार के सभी सदस्य और भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित होकर कथा को श्रवण कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.