सेवा भारती केंद्र का हुआ अवलोकन

आशीष उघड़े

 

 

(सारनी) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से सेवा भारती संस्कार केंद्र वार्ड नंबर 10 सारणी में संचालित हो रहा है जिसका अवलोकन करने आज समिति सदस्य पहुंचे ।

*केंद्र संचालिका*

वार्ड में शिक्षा एवं संस्कार से वंचित बच्चों को संस्कारित करने के लिए संस्कार केंद्र के माध्यम से श्रीमती कनिका हालदार द्वारा केंद्र संचालित किया जा रहा है।

जिसमें 20 से अधिक बच्चों को राष्ट्रभक्ति गीत, कविता, भजन, खेळ, आदि से आध्यात्मिक एवं राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी जा रही है।

*संचालन समिति*

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पी जे शर्मा, श्याम मदन, जगदीश आहूजा, पंजाबराव भास्कर, योगेंद्र ठाकुर, दिनेश प्रकाश मिश्रा आदि सदस्यों द्वारा संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है , विनोद झरबडे एवं भोजराज परमार द्वारा समय-समय पर उनका निरीक्षण अवलोकन किया जाता है

समिति सदस्यों द्वारा आज केंद्र का अवलोकन कर बच्चों को फल वितरण किए एवं शिक्षण सामग्री वितरण की गई।

सरस्वती विद्या मंदिर सारणी के प्राचार्य चंद्रशेखर टैगोर भी टीम के साथ अवलोकन करने पहुंचे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.