सतपुडा ताप विद्युत गृह से अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए 4 कर्मचारी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर समिती ने किया सम्मान
(सारनी) । अप्रैल माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर अब्दुल लतीफ खान कार्यालय सहायक श्रेणी एक ,दीपक वाघ, राजू ठाकरे , राजालाल द्विवेदी वरिष्ठ संयंत्र सहायक सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुष्प गुच्छ से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य स्वागत किया। मुख्य अभियन्ता एस के लिल्होरे , एस एन सिंह , हरिराम नरवरिया
अतिरिक्त मुख्य अभियंता , पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ, संजीव त्रिपाठी अधीक्षण मुख्यालय ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल, मिष्ठान और फोटो भेंट किया।दूसरी ओर श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए एस के वर्मा सहायक अभियंता को भी स्व सुरक्षा निधी समिति समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री वर्मा ने अपनी देय राशि समिती को वापस अनुदान स्वरूप देकर सराहनीय कार्य किया है।समिती
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सभी ताप और जल विद्युत गृहों के साध जबलपुर मुख्यालय में पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि मंडल केडर के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने बाद समिती को अनुदान स्वरूप अपनी राशि पुन: वापस कर बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। जिससे स्व सुरक्षा निधी समिती की आर्थिक स्थिती सुदृढ बनी है। जिसके कारण समिती नियमित सदस्यों को ओर अधिक सुविधाएं उपलब्ध करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर वर्तमान में आश्रित परिवार के
नामांकित सदस्य के बचत खाते में रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। नियमित सदस्य के आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है।समिती की स्थापना के 50 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। जिसका समारोह सारनी में आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर डी पी मिश्रा,यशवंत वराठे,ज्योति गायकवाड अधीक्षण अभियंता ,कपिल बंसोड, योगेन्द्र ठाकुर,प्रफुल्ल पानकर,सोहनलाल कहार,जितेंद्र वर्मा और गोपाल अरोरा सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।