गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
गौ सम्मान आव्हान अभियान में निकली पदयात्रा
घोड़ाडोंगरी:- गौमाता सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक विशाल पदयात्रा दुर्गा चौक घोड़ाडोंगरी से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची ।देखे वीडियो
https://youtu.be/8H0HkMyWIWs?si=j3K-FVhPWmDDUn-2
जहां पर तहसीलदार मैडम को महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया विदित हो कि यह ज्ञापन रैली आज 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारतवर्ष में हर नगर हर तहसील स्तर पर आयोजन किया गया इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी इसमें शामिल किया गया जिसमें पूरे नगर और आसपास के क्षेत्र के मिलाकर लगभग हजारों की संख्या में हस्ताक्षर के प्रारूप भी ज्ञापन के साथ में सौंपा गया
ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गौहत्या पूरी तरह समाप्त हो) और सम्मान (गौ माता राष्ट्रमाता बने) का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना रहा
गौ सेवक और नगरवासी सुबह 9 बजे से ही नगर के दुर्गा चौक में एकत्रित होना शुरू हो गए निर्धारित समय में सुबह 10 बजे ज्ञापन रैली निकल गई देखते ही देखते इस रैली में गौ सेवक के साथ नगर के एवं आसपास का जनसमुदाय महिलाएं बच्चों सहित इतना बढ़ गया की एक ज्ञापन रैली विशाल रैली में परिवर्तित हो गई जन समुदाय ने गौ माता की जय जयकार से नगर को गुंजायमान कर दिया गौ माता के प्रति लोगों का उत्साह देखते बन रहा था जगह जगह रैली का शरबत और जलपान द्वारा स्वागत किया गया।
अंत में सभी गौसेवकों द्वारा विशाल जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया