*विकासखण्ड घटिया के ग्राम पंचायत पानबिहार में क्लस्टर स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित*

दिनांक : 17 अप्रैल 2026
ग्राम पंचायत पानबिहार (घटिया)।

*विकासखण्ड घटिया के ग्राम पंचायत पानबिहार में क्लस्टर स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित*

मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU) उज्जैन द्वारा परियोजना प्रचार-प्रसार एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत पानबिहार के पंचायत भवन में क्लस्टर स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विकासखण्ड घटिया के लगभग 22 ग्रामों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यशाला में ग्राम भारती महिला मंडल बैतूल के संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल जी वा संस्था उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्माजी उपस्थित हुए। कार्यशाला का शुभारंभ श्री पीयूष बलदेवा जी (SQC विभाग)उज्जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था से परियोजना समन्वयक , श्री मनोज खेलवाल, जितेंद्र

वर्मा, नेहा सोलंकी, संतोष परिहार, राजेश गहलोत सहित समस्त टीम की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मति रामकुंवर बाई भंवर सिंह राठौड़ जी (सरपंच, साहब) ने अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। संस्था अध्यक्ष उपाध्यक्ष वा जनपद पंचायत घटिया से श्री गोवर्धन सिंह पवार , क्लस्टर प्रभारी पान बिहार ग्राम पंचायत पानबिहार सचिव दरबार सिंह , स्कूल के प्राचार्य जी के द्वारा सरस्वती पूजन किया गया । संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल जी के द्वारा ग्राम पंचायत पान बिहार के सरपंच श्रीमती रामकुंवर बाई का पुष्पमाला से स्वागत किया गया । व संस्था के बारे में जानकारी दी गई वा संस्था किन-किन क्षेत्रों में कार्य करती है विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । कार्यशाला में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपना परिचय देते हुए नल-जल योजना की महत्ता पर चर्चा की।
परियोजना समन्वयक श्री मनोज खेलवाल द्वारा पीपीटी के माध्यम से संस्था द्वारा किए जा रहे प्रचार प्रसार क्षमता वर्धन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं श्री पीयूष जी बलदेवा sqc विभाग के द्वारा नल-जल योजना, अंशदान, जलकर तथा शुद्ध पेयजल के लाभों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण जीवन स्तर को उन्नत करने तथा समुदाय के सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी पहल है।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्री जितेंद्र जी वर्मा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव श्री राजेश जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। परियोजना समन्वयक श्री जितेंद्र वर्मा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को प्रदान की। संस्था द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे प्रचार प्रसार क्षमता वर्धन गतिविधियों के बारे में विस्तार से समझाया गया ।कार्यशाला के माध्यम से सभी सहभागी अधिकारियों एवं

जनप्रतिनिधियों को योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन और सामुदायिक सहयोग के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में ग्राम पंचायत पान बिहार के सरपंच प्रतिनिधि वा ग्राम पंचायत कालूहेडा प्रतिनिधि, पिपलिया हामा, सरपंच प्रतिनिधि भील खेड़ा सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जल जीवन मिशन के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.