*नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन*

 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने गुरुवार को वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण होने से यहां मंदिर के आस-पास की भूमि सुरक्षित हो जाएगी।

डॉ. भामाशाह वार्ड क्र. 09 में शिव मंदिर के पास रिक्त भूमि पर बाउंड्री बनाने की मांग उठ रही थी। मंदिर के आस-पास गंदगी ना हो इस लिए यहां बाउंड्री का प्रस्ताव रखा गया। उक्त बाउंड्री वाल की लगत 7.73 लाख रुपए है।विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार 16 अप्रैल को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर, बरदे, पार्षद भावना बंडू माकोडे, भीम बहादुर थापा, एल्डरमैन विनय मदने, गोलू राजपूत बंडू माकोडे, राजकुमार नागले, किरण नागल, विलास चौधरी, राहुल कापसे समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में भूमिपूजन का कार्यक्रम हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.