सुभाषचंद्र गुप्ता सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता का समिती ने किया सम्मान। समिति स्वर्ण जयंती समारोह सारनी में आयोजित करेगी। सारनी/बीड* —- मार्च माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर मुख्य अभियंता सुभाषचंद्र गुप्ता, आर के सक्सेना कार्यपालन अभियंता , विनोद कुमार पटेल संयंत्र सहायक भी सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुष्प गुच्छ और पुष्प मालाओ से सभी सेवानिवृत्त अघिकारी,कर्मचारी का भव्य स्वागत किया। सोमेश उपाध्याय अधीक्षण
अभियंता मुख्यालय ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल भेंट किया। स्व सुरक्षा निधी समिती सारनी की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।सेवानिवृत्त हुए सुभाषचंद्र गुप्ता मुख्य अभियंता ने अपनी देय राशि समिती को अनुदान स्वरूप वापस देकर प्रशंसनीय कार्य किया है। जिसके लिए स्व सुरक्षा निधी समिती के अध्यक्ष एवं मुख्य अभियन्ता एस के लिल्होरे और सचिव अम्बादास सूने , विनय तरटे ने विशेष अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया । समिति के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग
कंपनी लिमिटेड के सभी ताप और जल विद्युत गृहों और जबलपुर मुख्यालय में कार्य कर रही है। समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि मंडल केडर के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने बाद समिती को अनुदान स्वरूप अपनी राशि पुन: वापस कर बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। जिससे स्व सुरक्षा निधी समिती की आर्थिक स्थिती सुदृढ बनी है। जिसके कारण समिती लंबे समय तक पारदर्शिता के साथ काम कर सके। इसके साथ ही समिती के नियमित सदस्य का आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल
प्रदान किया जाता है। सदस्य के आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है।समिती की स्थापना के 50 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। जिसका भव्य समारोह सारनी में आयोजित किया जाएगा ।इस अवसर पर डायरेक्टर टेक्नीकल सुबोध निगम जबलपुर,जे सी जुनवाल, एस के मालवीय, हर्ष गुप्ता,एस एन सिंह, सी पी ठुकराल, उदित अग्रवाल,पीयूष गुप्ता,एस के सक्सेना, व्ही एस मल्ल,राजेश सहारिया,महेंद्र कुमार, दिनेश चढार, दीपक तिवारी, दिनेश साबले , रुपेश चौरे सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।







