आर्याव्रत पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने सतीश बौरासी

सारनी/बैतूल

आर्याव्रत पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने
सतीश बौरासी
राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष विजय नेमा जी द्वारा घोषणा की गई।

पत्रकार सतीश बौरासी को पत्रकारिता क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अनुभव, समर्पण एवं सक्रिय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए आर्याव्रत पत्रकार संघ का बैतूल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कुशलता के साथ करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा।

एवं पत्रकार साथियों के हर एक हक के लिए लड़ाई सभी पत्रकार साथियों के साथ मिलकर लड़ेंगे।। इन मित्रों एवं पत्रकार साथियों ने बधाई प्रेषित की।
बंटी अग्रवाल , आशीष उघड़े,संजय अग्रवाल,किशोर महोबे,राकेश सोनी,संतोष कैथवास, शंकर साहू,कृष्णा साहू वीरू सोनारे जयंत गोहे उमेश झरबडे,पवन चौरसिया, विन्नी रॉय,इंदल बारसे आदि।