वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में सफलता पर संवाद कार्यक्रम, शहीद दिवस मनाया
वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय
महाविद्यालय सारनी में सफलता पर संवाद कार्यक्रम, शहीद दिवस मनाया गया साथी ही “तनाव प्रबंधन पर “परीक्षा के दौरान तनाव रहित कैसे रहे” विषय पर कार्यशाला आयोजन किया गया।
सफलता पर संवाद कार्यक्रम में सफलता के मंत्र सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 23 मार्च 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार भोपाल से प्रसारित किया गया जिसका वीर
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में कक्ष क्रमांक 26 में प्रोजेक्टर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसमें सफलता के मंत्र तथा सिविल सेवा में अपना भविष्य कैसे सुनिश्चित करें साथ ही सिविल सेवा में आने के दौरान किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है । एवं समय प्रबंधन कैसे कर रहे हैं इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अवगत कराया इसके लिए इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। युवा ऊर्जा का सही
उपयोग हम सही कार्य में करें तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इसके पश्चात शहीद भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी ने अल्प आयु में देश की स्वतंत्रता में किस प्रकार संघर्ष किया सभी विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं परीक्षा की तैयारी के दौरान तनाव रहित कैसे रहे विषय पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी कल्याण के अन्तर्गत मार्च माह के चतुर्थ साप्ताहिक कार्यक्रम में “छात्र कल्याण का उत्सव” के उपलक्ष्य पर वीर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय में एन.टी.एफ नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार मानकर के मार्गदर्शन में विशेष सत्र का आयोजन “प्रेरणा और लक्ष्य निर्धारण” तथा “परीक्षा के समय तनाव रहित कैसे रहा जाय” विषय पर
आयोजन हुआ। इस विशेष सत्र में प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने कहा कि सबसे पहले विद्यार्थी अपना लक्ष्य निधारित करने तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु समयानुसार नियमित अध्ययन करे तो लक्ष्य अवश्य ही प्राप्त होगा। परीक्षा के समय प्रत्येक विषय पर गहन अध्ययन करे तथा सहपाठी सहायता समूह में चर्चा करे जिससे अध्ययन सामग्री पर अच्छी समझ निर्मित होती है।
इस आयोजित विशेष सत्र में डॉ. हरिश लोखण्डे, श्री अनिल तुमड़ाम, श्री अनुज हलदार, डॉ राजेश हनोते, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती गंगा चौरे, श्री उत्तम साहू, डॉ. गोलमन अहाके, डॉ. दसरू यदुवंशी, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती अनीता नागले, श्री दिनकर लिखितकर, श्री मोहन पंवार सहित समस्त स्टाफ तथा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।







