*नगर पालिका में लोक अदालत 14 मार्च को*
सारनी। नगर पालिका कार्यालय में शनिवार 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि लोक आदालत में संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर एवं जलकर के बकायदार चालू एवं बकाया टैक्स जमा कर सकते हैं। उन्हें नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।







