अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक में हर पदाधिकारी को सौ सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक में हर पदाधिकारी को सौ सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य l

नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, पदोन्नति कर सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

जिला बैतूल (सारनी)। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय ओल्ड ई 23 शॉपिंग सेंटर सारनी में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में संगठन को मजबूती दिलाने और विस्तार करने पर विस्तृत चर्चा हुई। नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी की टीम में पदाधिकारी के रूप में जिला मंत्री रेखा मस्की और जिला उपाध्यक्ष सारिका वरदाहे को पदोन्नति कर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी में बताया कि मुकेश सोनी को जिला संगठन मंत्री की कमान सौंपी गई और यमल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। सभी पदोन्नत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह पूर्वक किया गया।
बताया गया कि इन सभी पदोन्नतियों का निर्णय जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लिया गया है। संगठन नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
बैठक में प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कम से कम सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। संगठन विस्तार को प्राथमिकता बताते हुए कहा गया कि सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाया जाएगा।
– संगठन विस्तार पर दिया विशेष जोर
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य और कार्यक्षेत्र की स्पष्ट जानकारी दी गई। संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी ने कहा कि संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रियता आवश्यक है पूरी टीम को एक जुट होकर सफलतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, जिला संगठन मंत्री मुकेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष यमल शर्मा, वीरेंद्र सोनारे, जिला वरिष्ठ संयोजक जय शिंदे ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश कोलनकर, जिला वरिष्ठ प्रभारी श्रीपद माथनकर, जिला सह मीडिया प्रभारी उमेश झरबडे, मनीष साहू,जिला उप मंत्री निखिलेश गजभिए, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सारिका झरबडे, जिला मंत्री रेखा मस्की, जिला उपाध्यक्ष सारिका वरदाहे और तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे,तहसील उपाध्यक्ष पंकज मालवीय ,तहसील मंत्री शैलेश पंड्या एवं सचिन, कुणाल करमढ़े आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे