*वार्ड 8 एवं 9 में हुआ संकल्प से समाधान अभियान का शिविर, 10 आवेदन आए*

 

सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत गुरुवार 19 फरवरी को वार्ड 8 एवं 9 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के कई आवेदन आए।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 16 फरवरी से 15 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को वार्ड 8 एवं 9 में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद प्रवीण सोनी, भावना बंडू माकोडे, शिविर प्रभारी जीएस पांडे, निधि मेरावी, संतोष सोनारिया , राकेश सोनी आंगनबाडी कार्यकर्ता, अन्य नागरिक उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं के 10 आवेदन आए। इनका समय सीमा में निराकरण किया जाएगा।

Comments are closed.