*वार्ड 34-35 में शिविर का आयोजन, अभियान का द्वितीय चरण 16 फरवरी से होगा शुरू*

 

सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत गुरूवार 12 फरवरी को वार्ड 30 एवं वार्ड 31 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के कई आवेदन आए।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 34 एवं वार्ड 35 में शिविर के समग्र शिविर का आयोजन वार्ड 35 में किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष एवं वार्ड 34 के पार्षद जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, वार्ड 35 की पार्षद सरिता वागद्रे, शिविर प्रभारी जी.एस पांडे, राजेश बगाहे, गुरूदेव हाथिया, सुनील कसरादे उपस्थित थे।

शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि शुक्रवार 13 फरवरी को वार्ड 36 में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय चरण में नगर के विभिन्न वार्डों में पुनः चरणबद्ध तरीके से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर 16 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे।