सेक्टर : आमला , नवांकुर अभिनव समाज कल्याण संगठन
विकासखंड : आमला जिला : बैतूल
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान 2026 के अंतर्गत आज आमला,नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी श्री विशाल नरवरे द्वारा दी गई।
इस अवसर पर यह बताया गया कि आवश्यक दस्तावेज अधूरे रहने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इसे ध्यान में रखते हुए नवांकुर समिति से आग्रह किया गया कि नगर विकास समिति के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर सभी को दस्तावेज पूर्ण कराए जाएं तथा केवाईसी की प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जानकारी परामर्शदाता गोपेंद्र बघेल द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में स्वदेशी की परिकल्पना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सर्वांगीण विकास हेतु सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक श्री अरविंद माथनकर,परामर्शदाता, गोपेंद्र बघेल उपस्थित रहे। साथ ही छात्र नगर विकास प्रस्फूटन समिति अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश बनाईत, विशाल नरवरे,नीतेश साहू,अखिलेश गीतकर, करमचंद नरवरे, प्रवीण गुलबाके, प्रदीप बघेले, दिवम बागीयर,सुषमा तायवाड़े, ज्योति नरवरे,चंद्रकला नरवरे,गीता पुनडे एवं छात्र छात्राये नशामुक्त समाज,स्वदेशी वस्तुओ के प्रयोग हेतु संकल्प मे शामिल हुए।







