मुख्य अभियंता MPPGCL सारनी का किया स्वागत, सम्मान

 

बैतूल/सारनी

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने मुख्य अभियंता MPPGCL सारनी का किया स्वागत, सम्मान ।।

सारनी (बैतूल)।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा मुख्य अभियंता वी. के. कैथवार का संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।
यह सम्मान समारोह जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बौरासी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, एवं कार्यक्रम का संचालन मुकेश सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं तहसील स्तर के संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि MPPGCL में बेहतर प्रबंधन, जनहितकारी कार्यों एवं सेवा भावना को देखते हुए दोनों अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता व्ही.के. कैथवार को किया गया सम्मानित ।।।।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा व्ही. के. कैथवार जी का पुष्प गुच्छ और सम्मान पत्र देकर किया गया भव्य स्वागत ।।

सारनी क्षेत्र में चर्चा का विषय है व्ही के कैथवार जी द्वारा उनके दिशा निर्देश में गेट क्रमांक 7 में जल परी का भव्य और सुंदर स्वरूप दिया एवं MPPGCL का शाइन बोर्ड एवं लाइटिंग मुख्य द्वार पर स्थापित की गई जो कि सारनी की सुंदरता में चार चांद लगाएं। संगठन जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी द्वारा मुख्य अभियंता को बताया गया कि हमारा संगठन 2016 से कार्य कर रहा है और पूरे प्रदेश में 54 हज़ार से ऊपर पदाधिकारी है एवं जिले में 9 हज़ार से ऊपर जिला और तहसील सदस्य है। संगठन का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक अपनी बात पहुंच रहा है। जिनका भी शोषण हो रहा है संगठन उन तक पहुंच कर उनको न्याय दिलाने में प्रयासरत है।
व्ही के कैथवार ने कहा—
मैं मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम का स्वागत करता हूं आज 15 साल पहले मैं मानव अधिकार सुरक्षा संगठन में सदस्य रह चुका हूं और कार्य कर चुका हूं आज संगठन के सारे पदाधिकारी द्वारा जो मुझे मान- सम्मान दिया है। इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं। और मुझे संगठन के लिए जो भी सहयोग मांगा जाएगा उसके लिए मैं तत्पर तैयार हूं।
थर्मल पावर स्टेशन लगभग 37 वर्ष हो चुके हैं और प्लांट के समस्त समस्त पदाधिकारीयो के सहयोग से कार्य सिद्ध हो पाए हैं।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, जिला महामंत्री ,संतोष कैथवास, जिला मंत्री ,राकेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष ,सुनील अग्रवाल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णा साहू जिला उप महामंत्री , मुकेश सोनी, जिला उप संगठन मंत्री ,यमल शर्मा,जिला संयुक्त सचिव ,पवन चौरसिया, मनीष जैन,जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक, जय शिंदे ,जिला मीडिया प्रभारी योगेश गोस्वामी,जिला महासचिव, ओंमकार सिंह, जिला प्रचार मंत्री, उमेश बचले ,संजय यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।