अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया गया मानव अधिकार दिवस

बैतूल/सारनी

 

महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा किया गया सम्मानित दिए गए सम्मान प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सारनी जयपाल इवनाती एवं प्राचार्य प्रदीप पंद्राम एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी,युवा जिला अध्यक्ष रिमून पवार (IHRSO) संगठन जिला प्रभारी संजय अग्रवाल की गरिमा में कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु जी उईके और महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया गया ।
कार्यक्रम स्थल पर मां सरस्वती डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी और स्वामी विवेकानंद जी की फोटो पर माल्या अर्पण किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 

थाना प्रभारी जयपाल इवनाती जी ने कहा मानव अधिकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा की रक्षा करना उन्हें एक सम्मानजनक और सुनिश्चित जीवन जीने के लिए आवश्यक बुनियादी परिस्थितियों प्रदान करना और स्वतंत्रता समानता व न्याय सुनिश्चित करना है ताकि कोई भी व्यक्ति शोषण भेदभाव या अत्याचार का शिकार ना हो या भी मानव के लिए एक न्यूनतम जीवन स्तर की गारंटी देता है चाहे उसकी जाति धर्म लिंग या राष्ट्रीयता कुछ भी हो सबको समान अनुपात में बनता है।

 

प्राचार्य प्रदीप पंद्राम ने कहा कि सभी मनुष्यों को बिना किसी भेदभाव के अपने मानव अधिकार प्राप्त करने का अधिकार है जैसे की नस्ल रंग लिंग जातीयता आयु भाषा धर्म राजनीतिक या अन्य राय राष्ट्रीय या सामाजिक मूल विकलांगता संपत्ति जन्म या अन्य स्थिति जैसे कि मानव अधिकार संधि निकायों द्वारा स्पष्ट किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा
10 दिसंबर 1948 के मानव अधिकार की सार्वभौम घोषणा पत्र को तैयार करने वाले संयुक्त राष्ट्र आयोग के पीछे रेने केसिन और एलोनोर रूजवेल्ट की सबसे बड़ी भूमिका थी प्रेरक शक्ति थे। सभी मनुष्य स्वतंत्र पैदा होते हैं और सम्मान, अधिकारों में समान होते हैं

दुनिया भर में हर एक व्यक्ति के जन्म सिद्ध अधिकारों की अहमियत को उजागर करने के लिए हर वर्ष 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है मानव अधिकार सभी के लिए समानता स्वतंत्रता गरिमा सुनिश्चित करने और संयुक्त राष्ट्र और उनके अधिकारों की रास्ता रक्षा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

संगठन के जिला उपाध्यक्ष केशव गिरी ने कहा कि मानव अधिकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा की रक्षा करना उन्हें एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जीने के लिए आवश्यक बुनियादी स्थिति प्रदान करना एवं स्वतंत्रता समानता व न्याय सुनिश्चित करना है ताकि कोई भी व्यक्ति का शोषण या भेदभाव या अत्याचार का शिकार ना हो या सभी मनुष्यों के लिए एक न्यूनतम जीवन स्तर की गारंटी देता है चाहे उसकी जाति धर्म लिंग या राष्ट्रीयता कुछ भी हो।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के जिला मीडिया प्रभारी योगेश गोस्वामी ने कहा कि संगठन को अंतिम छोर तक पहुंचना है और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय जी नेतृत्व में संगठन अग्रसर है ।कॉलेज के बच्चों को “खूब पढ़ो और खूब आगे बढ़ो” के साथ कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, युवा जिला अध्यक्ष रिमून पवार, संगठन जिला प्रभारी, संजय अग्रवाल, कृष्णा साहू, रविंद्र धोटे, संतोष कैथवास ,राजेश पाटील, केशव गिरी, सुनील अग्रवाल ,राकेश सोनी ,अशोक छिपने, मुकेश सोनी, पवन चौरसिया, जयंत गोहे ,मनोज तिवारी ,योगेश गोस्वामी ,उमेश बचले ,लोकेश कोलनकार ,मनीष जैन, कैलाश पाटिल,निखिलेश गजभिए ,श्रीपत माथनकर आदि पदाधिकारी एवं सदस्य गरिमाई कार्यक्रम में उपस्थित रहे।