*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को कर रहे बुलंद -अनिल यादव*
(3 महीने की लाडो को मिली पहचान)
बैतूल — बेटी के नाम घर की पहचान, डिजिटल इंडिया विथ लाडो अभियान के तहत घर-घर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है और साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छ भारत अभियान का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से लगातार दिया जा रहा है एवं साथ ही बेटा बेटी के भेदभाव को खत्म करने के लिए बेटियों का प्रथम गृह प्रवेश भी धूमधाम से कराया जाता है
आज लाडो फाउंडेशन टीम पहुंची भगत सिंह वार्ड जहां पिता लोकेश राठोर माता जयश्री राठौड़ की 3 महीने की बेटी रोहि के नाम की नेम प्लेट लगाई गई इस अवसर पर परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला सभी ने अभियान की प्रशंसा की इस मौके पर दादी ममता राठौर ने कहां की यह अभियान बहुत सुंदर है इस मौके पर बड़े पापा अंकुश राठौड़ बड़ी मम्मी रितु राठौर,बुआ आरती रूपा रानी, एवं परिजन मौजूद रहे!







