सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन

 

पार्षद सुरेन्द्र चौहान का जनता ने जताया आभार

(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन पार्षद सुरेन्द्र चौहान एवं भाजपा नेत्री पार्षद नेहा उईके द्वारा किया गया
सीसी रोड के भूमिपूजन के दौरान पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि वार्ड और नगर के विकास के लिए हम संकल्प बद्ध है और योजना बनाकर हम स्थाई हल निकाल के विकास कार्य करवा रहे है
जिससे आने वाले समय में वार्ड वासियों को मूलभूत समस्या का लिए जूझना न पड़े
पार्षद चौहान ने बताया कि नगर के बस स्टैंड के तरफ मोक्षधाम के जीर्णोद्धार के लिए भी हम भाजपा के पार्षद गण निरन्तर प्रयास कर रहे है और नगर के विकास और जनता के मूलभूत सुविधाओं के विकास को रोकने के लिए जो भी अड़ंगा लगा रहे है उन्हें भी जल्द बेनकाब करके विकास कार्य को गति देंगे

इस अवसर पर पार्षद नेहा उइके ने कहा कि वार्ड के पार्षद सुरेन्द्र चौहान निरन्तर जनता की आवाज परिषद में उठाते है और समस्या का निराकारण भी करते है जिससे वार्ड में विकास की गति तेजी से चल रही है साथ ही पार्षद राकेश नानकर ने भी बताया कि घोड़ाडोंगरी मोक्षधाम के लिए हम निरन्तर आवाज उठा रहे है और बस स्टैंड बाजारढाना ,ओझाढाना के लोगों के साथ भेदभाव पूर्व रवैया किया जा रहा है और जल्द निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन कर कुंभकर्णी नींद में सो रहे जिम्मेदारो की आंख खोलेंगे
भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे जिन्होंने स्थानीय पार्षद को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया