सारनी समाचार =
हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारनी खेल शिविर का हुआ समापन हुए पुरस्कार वितरण
खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पीने का पानी लाइटिंग डबल डेकर मंच इत्यादि की मिलेगी सुविधाएं अध्यक्ष नपा किशोर बरदे
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शनमें हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारणी में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन 5 मई से प्रारंभ कर 11 जून को समापन किया गया । ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के कोच वरिष्ठ खिलाड़ी रंजीत डोंगरे ने बताया कि इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल शिविर खेल एव युवक कल्याण विभाग बैतूल के मार्ग दर्शन में उत्कल सनराइज सतपुड़ा स्पोर्ट्स सारनी के माध्यम से एक माह का आयोजन हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारणी में आयोजन किया गया था। खेल शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि किशोर बरदे नगर पालिका अध्यक्ष पी जे शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता जग्गी आहूजा विधायक प्रतिनिधि , अरविंद सोनी व्यापारी संघ अध्यक्ष भीम बहादुर थापा सभापति योगेश बर्ड , प्रवीण सोनी पार्षद , के के भावसार सेनेटरी इंस्पेक्टर नपा, राजकुमार नागले ,पंजाबराव बारस्कर, सुंदरलाल बतरा ,दशरथ डांगे अमित गुप्ता ,सुनील भारद्वाज राकेश नामदेव भोजराज परमार, आलोक मिश्रा किरण नागले , रामनाथ यादव इत्यादि सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन पूजा अर्चना करके कार्यकम की शुरुआत की । तत्पश्चात कोच एव समर कैंप के बच्चों खिलाड़ियों ने मचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेट कर तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया । नगर के खिलाड़ियों बच्चों ने अध्यक्ष नपा सारणी को ओर विधायक महोदय के नाम ज्ञापन आवेदन सौंपकर हाईस्कूल फुटबाल ग्राउंड सारनी में
खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे लाइटिंग पीने का पानी एव डबल डेकर मंच और अन्य आवश्यक सुविधाएं दिए जाने हेतु मांग पत्र ज्ञापन आवेदन सौंपा कर मांग रखी गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा है जिस प्रकार हम सभी के जीवन में शिक्षा जरूरी हैं उसी प्रकार आज के इस दौर में बच्चों को मैदानों से जोड़कर स्वास्थ्य के खेल भी जरूरी हो गया जिससे बच्चों खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों का मानसिक शारीरिक बौद्धिक क्षमता का विकास होता है एव स्वस्थ और तरोताजा महसूस ऊर्जा के साथ दैनिक जीवन में कार्य करने में सक्षम हो जाते है उन्होंने खिलाड़ियों बच्चों सभी की मांग को ध्यान में रखते हुए सभी को।विश्वास दिलाया कि।जल्द।से जल्द हाईस्कूल फुटबाल ग्राउंड सारनी में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाये जैसे पीने का पानी लाइटिंग डबल डेकर मंच की सौगात जल्द से जल्द प्राप्त होगी ओर उन्होंने कहा कि दर्शक दीर्घ बाथरूम मैदान समतलीकरण खेल की सारी व्यवस्थाएं बनाए जाएगी ।ओर खिलाड़ियों की मांगों को पूरा करके नगर के खिलाड़ियों को एक अच्छी सुविधाएं दी जाएगी ।इसी कड़ी मे विधायक प्रतिनिधि ने भी कहा कि विधायक जी चर्चा कर इसे भव्य स्टेडियम बनाया जाए प्रयास किए जाएंगे । विगत एक माह से चल रहे निशुल्क ग्रीष्म कालीन खेल शिविर में भाग लिए खिलाड़ियों को अतिथियों के करकमलों से प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट मेडल पुरस्कार वितरण किया गया ।इस अवसर पर कोच शैलेन्द्र शर्मा ब्लॉक कॉर्डिनेटर ,सुनील चौधरी, रामा पवार, किशोर रावत,धीरज सोनी, आशीष डोंगरे ,राकेश डोंगरे ,राम प्रसाद दास ,कीर्ति नायक,
निराकार सागर ,राहुल कापसे, गोलू राजपूत ,लखवीर डोंगरे, हिम्मत सिंग वर्मा ,सावन सिंदूर, निखिल सोनी , चंदन सिंदूर ,जय सिंदूर ,मुकेश नागले , राजू साहू विश्वराज सिंह तोमर रौनक सतीजा, मोहित इत्यादि अन्य खिलाड़ी बच्चे माता पिता सभी सामाजिक गणमान्य नागरिकगण भारी संख्या में मौजूद थे।







