स्व सहायता समूह के अध्यक्ष/ सचिव एवं रसोइया का एकदिवसीय प्रशिक्षण

घोड़ाडोंगरी- विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत प्राथमिक एवम माध्यमिक शालाओं में सलग्न स्व -सहायता समूह एवम रसोइया का एक दिवसीय व्यावहिरक प्रशिक्षण सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 11/6/25 को संपन्न हुआ। बीआरसीसी पीसी बोस ने बताया कि विकास खण्ड के कुल 579 रसोइया एवम 528 अध्यक्ष/ सचिव की दो पालियों में प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना अंतर्गत शालाओं में प्रतिदिन मध्यन्ह भोजन बनाते समय बरतने वाली सावधानियां मेनू अनुरूप भोजन बनाने ,

भोजन बनाने हेतु उपयोग की जा रही तेल मसाला व खादय सामग्री की गुणवत्ता मानक अनुरूप रखने रसोइया के व्यक्तिगत स्वास्थ्य का ध्यान रखने किचन शेड की रंगाई पुताई करवाने, समय पर खाधन्य उठाव करने, प्रतिदिन भोजन का सेम्पल रखने के बारे में बताया गया तथा सभी समूह को फूड लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज भी जमा करवाये गए
प्रशिक्षण के दौरान सभी रसोइया के आईडी कार्ड बनवाने तथा भोजन बनाते समय हेयर केप लगाने का सुझाव भी दिया गया ! जिन शालाओ में गैस कनेक्शन है वहाँ आवश्यक रूप से गैस का उपयोग करते हुए भोजन बनाने के निर्देश दिए गए

प्रशिक्षण में मध्यान्ह भोजन प्रभारी श्री मुकेश सरयाम एवम सभी जनशिक्षा केंद्र से आये जनशिक्षक एवम बीआरसी स्टाफ उपस्थित एवं प्रशिक्षण को सफल बनाने में योगदान दिया। उपस्थित रसोइया एवम स्व सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा प्रशिक्षण को बहुत ही उपयोगी एवम व्यावहिरक बताया गया 16 जून से प्रारंभ हो रहे सत्र में इस प्रशिक्षण का सकारात्मक प्रतिफल दिखाई देने की उम्मीद के साथ प्रशिक्षण अपरान्ह 5 बजे समाप्त हुआ ।