विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, सादगी और सेवा बनी मिसाल

विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, सादगी और सेवा बनी मिसाल

बैतूल। क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने अपने जन्मदिवस को सादगीपूर्ण और सेवा भाव से मनाकर सामाजिक सरोकारों की एक मिसाल पेश की। उन्होंने पूंजी ग्राम स्थित अपना घर वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और जरूरत के अनुसार सामग्री वितरित की।

विधायक उईके ने वृद्धाश्रम में महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर आत्मीयता और सेवा भाव से की गई यह पहल प्रसन्नता बिखेरती रही। उन्होंने कहा कि, बुजुर्ग समाज की धरोहर होते हैं, उनका आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।

ज्ञात हो कि विधायक उईके हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करती रही हैं। इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन को

किसी भव्य समारोह या भोज के बजाय सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिससे उनकी सादगी और समाज के प्रति संवेदनशीलता का परिचय मिला।

वृद्धाश्रम कार्यक्रम के उपरांत
विधायक पूंजी स्थित चंडी दरबार पहुंचीं, जहां उन्होंने मां चंडी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

शाम को दीपदान और
सुंदरकांड का आयोजन

विधायक निवास पर शाम को गायत्री परिवार के तत्वावधान में दीपदान एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल हुए। इस आयोजन ने वातावरण को भक्तिमय और दिव्य बना दिया। उपस्थित सभी लोगों ने विधायक के को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके की यह पहल न केवल समाज में सकारात्मक संदेश बनकर उभरी, बल्कि सेवा, सादगी और आध्यात्मिकता की एक अद्भुत मिसाल भी बनी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments are closed.