*अव्यवस्था के बीच जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन 2025 समारोह सम्पन्न*

भारी उमस के बीच परिजन पीने के पानी के लिए भटकते रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे हुआ जिसके कारण भूख प्यास में परिजन भारी उमस के साथ परेशान हुए

*भारी अव्यवस्था के बीच जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन 2025 समारोह सम्पन्न*

भारी उमस के बीच परिजन पीने के पानी के लिए भटकते रहे
*57 जोड़ों की शादी हिन्दू एवं 143 जोड़े का आदिवासी रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ*
*
——
(घोड़ाडोंगरी)
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी द्वारा 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में अव्यवस्था का आलम रहा जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गरीब बेटी की शादी धूमधाम से करने की बात करते है वही मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजनांतर्गत जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी द्वारा सतपुड़ा ग्राउंड में गुरुवार को वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे वर वधु के साथ परिजन सुबह 8 बजे से पांडाल में आ गए थे लेकिन जब पांडाल में आये तब कोई शासकीय कर्मचारी मौजूद नही थे जिसके कारण परिजन भटकते हुए नजर आए साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे हुआ जिसके कारण भूख प्यास में परिजन भारी उमस के साथ परेशान हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समारोह में वर-वधू ने वरमाला पहनाकर 200 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से 57 जोड़ो का विवाह पंडित रवि शंकर पारखे और 143 जोड़े का आदिवासी रीति-रिवाज से भगत मदन चौहान, किस्सू गंजाम द्वारा विवाह कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने वर वधू पर फूलों की बौछार कर सामूहिक रूप से आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं दी।

सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कारगर साबित हो रही है, जिनके पास कन्यादान और विवाह का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं होती। इस अवसर पर सभी जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। जनपद पंचायत ने 200 नवविवाहित जोड़ों को 49 हजार रुपये की सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरण एवं विवाह प्रमाण पत्र वितरित किया।

उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंग उइके ने कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए आशीर्वाद की तरह है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन परिवारों की भी मानसिकता बदली है, जो बेटियों को बोझ समझते थे। सरकार की पहल से बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से कराया गया जाता है और उन्हें घरेलू जरूरतों के लिए 49 हजार रुपये की राशि भी दी जा रही है

जनपद पंचायत सीईओ संजीव श्रीवास्तव एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नीत सिंह नर्रे ने बताया कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सभी विभागों की सहभागिता से संपन्न कराया गया। मंच का संचालन डॉ प्रदीप पंद्राम एवं विनय डोंगरे द्वारा किया गया। कार्यकम में मुख्यरूप से घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, पूर्व विधायक गीता ऊईके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार,घोड़ाडोंगरी जनपद अध्यक्ष राहुल उईके,

नगर
परिषदअध्यक्ष मीरावंती उईके, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, विशाल बत्रा,राजेन्द्र मालवीय, राजेश महतो, दीपक उइके ,विपल्व समदार, इंदल यादव, नंदन यादव, जगन्नाथ यादव, प्रदीप विश्वास, सुरेंद्र चौहान,सिद्धार्थ बिहारे,राकेश अरोरा, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, तहसीलदार महिमा मिश्रा, प्रेम सिंह दीवान, आम्रपाली डहात, हाकमसिंह रघुवंशी, संजीव शर्मा, शशिप्रभा इक्का, पीसी बॉस, राजेश गंगारे, विवेक रामटेक, योगेश धुर्वे, आशीष कुमरे, संतोष कोचडिया, सुनील व्डकड़े सहित जनपद एवं नगर पालिका घोड़ाडोंगरी सारणी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments are closed.