सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी की 45 एनसीसी छात्राएं वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के लिए हुई रवाना

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी की 45 एनसीसी छात्राएं वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के लिए हुई रवाना
(45 छात्राओं में 20 छात्राओ ने पहली बार ट्रेन में किया सफर )

घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 45 एनसीसी की छात्राए आज मेमो ट्रेन से प्रातः 9:00 बजे कन्या शिक्षा परिसर नर्मदापुरम में एटीसी कैंप अटेंड करने के लिए रवाना हुई ।10 दिवसीय एनसीसी के वार्षिक ट्रेनिंग कैंप में विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग लेंगे जिसमें परेड, क्रेडिट ड्रेस, लेआउट मार्चपास्ट एवं हथियार चलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एटीसी कैंप
5 एमपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर श्री कनौजिया के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है जिसमें फौज के ट्रेंड प्रशिक्षक छात्राओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देंगे ।

सांदीपनि विद्यालय की 45 छात्राओं में से 20 छात्राओं ने पहली बार ट्रेन का सफर किया एवं बहुत खुश हुए । छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य श्री विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों का हमें भ्रमण भी कराया जाता है और उन्हीं के मार्गदर्शन में आज शिक्षकों के साथ ट्रेन में पहली बार बैठने का अवसर भी मिला । जिसमें रीतिका धुर्वे, रोशनी आहके, प्रिया भोरसे साक्षी सरयाम, प्रियांशु उईके आदि छात्राए पहली बार ट्रेन में बैठी ।