बंदरों के आतंक पर शासन ने लिया संज्ञान, पकड़ने के टेंडर हुए जारी, मौन प्रदर्शन स्थगित
1–पिछले कई समय से बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासी थे परेशान
नगर पालिका क्षेत्र सारणी पाथाखेड़ा और बगडोना में बंदरों का आतंक पिछले कुछ समय से बहुत बढ़ गया है इस समस्या के निराकरण के लिए नगर वासियों द्वारा कई स्तर पर प्रयास किए गए, सतपुड़ा व्यापारी संघ सारनी द्वारा भी जिला मुख्यालय पर इस समस्या के निराकरण के लिए प्रयास किए गए, क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी इस विषय के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर पत्राचार किए गए मगर मामला निरंतर चलता रहा और बंदरों का आतंक भी बढ़ता रहा वे क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों पर ज्यादा हमले करने लगे
समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्र के कई संगठन और सारणी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य, पदाधिकारी एकत्रित हुए और तय हुआ कि 20/03/2025 रंग पंचमी के दूसरे दिन सारणी के शॉपिंग सेंटर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के सामने संयुक्त रूप से एक दिवसीय मौन प्रदर्शन किया जाएगा
प्रदर्शन की जानकारी जिला मुख्यालय पर लगते ही जिले के मुखिया कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बंदर पकड़ने के टेंडर जारी करने के निर्देश तत्काल नगर पालिका परिषद को दिए गए एवं उनके द्वारा बंदरों के आतंक से प्रभावित क्षेत्र सारनी पाटाखेडा दौरा प्रस्तावित किया गया परंतु दूसरे दिन मुख्य सचिव स्तर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होने के कारण उनका दौरा तो स्थगित हो गया परंतु टेंडर क्रमांक 2025-UAD-410111-1 से
बंदर पकड़ने के टेंडर जारी हो गये जिससे क्षेत्रवासियो में राहत है, तत्पश्चात संयुक्त रूप से होने वाले एक दिवासीय मौन प्रदर्शन को स्थगित किया गया है
टेंडर जारी होने पर त्रिरत्न बुद्ध विहार समिति सारणी के अध्यक्ष बलवंत पाटिल, सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी, कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष विजय पडलक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कमलेश धोटे, पालक संघ के पदाधिकारी दिनेश बाथम, मालवीय कलार समाज के ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक मालवीय,विश्वकर्मा समाज समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी दीनदयाल मालवीय एवं सारणी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यगण और पत्रकार संघ के सभी साथियों ने जिला कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया







