*केजीएफ़ ने जीता फाइनल मुकाबला, एंजॉय क्लब को हराया*
_मुख्य अभियंता ने किया पुरस्कृत, केजीएफ को हराया।_
सारनी। नगर के रामरख्यानी स्टेडियम में दो दिवसीय पंडाल प्रीमियर लीग पीपीएल क्रिकेट स्पर्धा में रविवार को केजीएफ 11 ने फाइनल मुकाबला जीत लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी केजीऍफ़ 11 टीम निर्धारित 10 ओवर में 113 रनों का स्कोर बनाया। सुनील शेल्करी की 24 बाल पर 40 रनों की दुआधर पारी ने स्कोर बढ़ा दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एंजॉय क्लब को टीम 69 रन ही बना पाई। इस तरह केजीएफ 11 ने यह मुकाबला जीत लिया।
मैं ऑफ द मैच सेल्करी रहे। मुख्य अभियंता वीके कैथवार ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए है। उन्होंने बताया कि एम पी पी जी सी एल, नगर पालिका, पुलिस विभाग और अन्य शासकीय कर्मचारी प्रतियोगिता में सहभागी हैं। इससे उनकी खेल भावना प्रतीत होती है।







