*पंडाल प्रिमियर लीग बाबा मठारदेव, इंज्वाय एवं केजीएफ क्लबों ने जीते मैच, आज होगा सुपर फाइनल मुकाबला*
_मुख्य अभियंता ने पूजन कर किया स्पर्धा का शुभारंभ, रविवार को सेमीफाइनल समेत फाइनल के होंगे मुकाबले ।_
सारनी। नगर के रामरख्यानी स्टेडियम में शनिवार से पंडाल प्रिमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा प्रारंभ हुई। दो दिवसीय स्पर्धा के पहले दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। स्पर्धा में पहले दिन बाबा मठारदेव, एवं टीमों ने जीत दर्ज की। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला रविवार को सुबह खेला जाएगा।
बाबा मठारदेव खेल समिति सारनी के तत्वावधान में पंडाल प्रिमियर लीग (पी.पी.एल.) का आयोजन किया गया। शनिवार 8 मार्च को सुबह 8.30 बजे सतपुड़ा पावर प्लांट के मुख्य अभियंता वी. के. कैथवार ने विधिवत पूजन कर खेल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की स्पर्धाओं से स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने कहा कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी, नगर पालिका, पुलिस विभाग के कर्मचारी खिलाड़ी इस स्पर्धा का हिस्स है यह बड़ी बात है। उन्होंने सभी को स्पर्धा के सफल आयोजन की शुभकानाएं दी। स्पर्धा का समापन रविवार को 12.30 बजे पुरस्कार वितरण के साथ होगा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सारनी होंगे।
पहला मैच: स्पर्धा का पहला मैच इंज्वाय क्लब और बाबा मठारदेव क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इंज्वाय क्लब ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। बल्लेबाजी करते हुए इंज्वाय क्लब के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवरों में 89 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाज लतेश साबले की 15 गेंदों पर 42 रनों की विशाल पारी ने इंज्वाय क्लब से मैच छीन लिया। लतेश मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच: रायल स्ट्राईकर और केजीएफ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रायल स्ट्राईकर ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। केजीएफ ने निर्धारित 10 ओवरों में 130 रन बनाए। दीपक सोनपुरे ने 81 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी रायल स्ट्राईकर 117 रन पर सिमट सिमट गई। मैन ऑफ द मैच दीपक रहे।
तीसरा मैचः रायल स्ट्राईकर और इंज्वाय क्लब के बीच हुआ। रायल स्ट्राईकर ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी इंज्वाय क्लब ने हेमंत धोटे की 62 रनों की पारी की बदौलत स्कोर चैस कर लिया। हेमंत मैन ऑफ द मैच रहे।
चौथा मैचः केजीएफ एवं बाबा मठारदेव क्लब के बीच हुआ। केजीएफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश मेवाड़ा के 58 रनों की बदौलत 127 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। बाबा मठारदेव क्लब 80 रनों पर ढेर हो गई। दिनेश मैन आफ द मैच रहे।
द्वारा बाबा मठारदेव खेल समिति सारनी







