कोल इंडिया सुरक्षा समिति सदस्य ने किया खान का निरीक्षण

कोल इंडिया सुरक्षा समिति सदस्य ने किया खान का निरीक्षण
सारनी। लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन सीटू के ऑल इंडिया वर्कर्स फेडरेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष और कोल इंडिया सुरक्षा समिति सदस्य जीके श्रीवास्तव पाथाखेड़ा की तवा 1 भूमिगत खान का निरीक्षण कर सुरक्षा के मानक का जायजा लेकर सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश दिये साथ ही कामगारों को स्वंय की सुरक्षा के साथ बेहतर उत्पादन का संदेश दिया। दौरे पर आये कोल इंडिया सदस्य से सबसे पहले एरिया एल के महाप्रबंधक

महापात्रा और जीएम ऑपरेशन जितेंद्र गुप्ता ने श्री जी के श्रीवास्तव से गेस्ट हाऊस मैं एरिया की सभी माइन के सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर चर्चा की इस दौरान वेकोलि सुरक्षा समिति सदस्य प्रमोद अर्जुनकर उपस्थित रहें। खदान का निरीक्षण करने पहुंचे सुरक्षा समिति सदस्यों ने
प्रबंधन और कामगारों से चर्चा कर एसओपी के पालन की जानकारी दी। इसके बाद जीके श्रीवास्तव ने सीटू यूनियन के कार्यकर्ताओ से गेस्ट हाउस में मुलाकात की। जिसमें संगठन और कंपनी की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। देश में कोयला कामगारों के

योगदान मेहनत और लगन से कोयले का उत्पादन करता है उससे देश को ऊर्जा और आर्थिक मजबूती मिलती है। उनके इस दौरे में तवा सबएरिया मैनेजर सत्य नारायण और खान प्रबंधक अजेंद्र झा के साथ सुरक्षा अधिकारी पी रामटेके वेकोलि अध्यक्ष जगदीश डिगरसे , वेकोलि कल्याण बोर्ड सदस्य कामेश्वर राय पाथाखेड़ा अध्यक्ष जे विवेकानंद ,महामंत्री गणेश गुजरे, एरिया जेसीसी जितेन्द्र निरापुरे, एरिया सुरक्षा समिति सदस्य एन एम पुनसे, दीपक कोलारे उपस्थित रहे।

Comments are closed.