भयावाडी की बेटी ने पाई सफलता : बनी अफसर

*प्यून श्री श्रीराम बेले ने अपने बच्चों को बनाया सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं सीआरपीएफ एस.आई* घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के छोटे से गांव ग्राम भयावाड़ी के श्रीराम बेले ने अपनी छोटी सी नौकरी प्यून के पद पर रहते हुए अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ अधिकारी बनाया। श्री त्रिलोक बेले ने बताया कि कुमारी प्रिया बेले ने तीसरे प्रयास में एमपीपीएससी 2022 क्वालीफाई कर सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित हुई है। तथा गौतम बेले हाल ही में सीआरपीएफ एस.आई. के पद पर नियुक्त हो चुका है।

जिससे परिवार और क्षेत्र में श्रीराम बेले मिशाल बन गए हैं। श्रीराम बेले ने बताया कि परिश्रम ही जीवन का मूल आधार है। जहां पर हमें मेहनत के साथ-साथ अपनी मूल आवश्यकताओं की प्राथमिकता तय कर हमें अपनी आय का व्यय करना चाहिए। बता दें कि श्रीराम बेले ने आजीवन साइकिल और पैदल चलकर बच्चों को अच्छे संस्कार दिए तथा बच्चों के भविष्य निर्माण में अपनी पूंजी का निवेश किया, जो अब सकारात्मक परिणाम के साथ प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। प्रिया को सफलता मिलते ही परिजनों का आना-जाना बना हुआ है, और घोड़ा डोंगरी ब्लॉक में हर्ष का माहौल भी बना हुआ है।