पूर्व गृहमंत्री पहुंचे घोड़ाडोंगरी
मोबाइल के कारण लोगों में संवादहीनता बढ़ रही है । रिश्ते टूट रहे हैं । आत्मीयता खत्म हो रही है।
बुजुर्गों के अनुसार बच्चों को संस्कार सुरक्षा और प्रॉपर्टी जितनी मिली है उससे अधिक देना चाहिए ।लेकिन लोगों ने संस्कार और सुरक्षा को पीछे छोड़ दिया है और प्रॉपर्टी अधिक देने में लगे हुए हैं।
पूर्व गृहमंत्री और वैश्य महा सम्मेलन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता आज घोड़ा डोंगरी आए । यहां बालाजी मैरिज लॉन में आयोजित वैश्य महासम्मेलन की तहसील स्तरीय बैठक एवं नववर्ष कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोबाइल के कारण लोगों में संवादहीनता बढ़ रही है । रिश्ते टूट रहे हैं । आत्मीयता खत्म हो रही है।
देखे वीडियो
वर्तमान परिस्थितियों में संगठन का विशेष में महत्व है। समाज के हितों की रक्षा के लिए ताकत जरूरी है। जिसके लिए संगठित होना और संगठन का होना जरूरी है। वैश्यों के हितों की रक्षा करना और उनमें सुरक्षा का भाव पैदा करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है ।
प्रदेश की 435 तहसीलों में वैश्य सम्मेलन का आयोजन जनवरी में करेंगे। उड़ीसा और बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर कहा कि लोग बटे हुए हैं आज संगठन में होते तो यह परिस्थितियों नहीं झेलनी पड़ती। विभिन्न जातियों में बाटकर हमारी ताकत को कमजोर कर दिया गया है। संगठन के माध्यम से एक होने की जरूरत है । किसी के सुख-दुख में खड़े होने के लिए पीले चावल का इंतजार मत करना। संगठन लगातार काम कर रहा है । किसी की परेशानी में बिना बुलाए जाना से ही संगठन का विश्वास बढ़ेगा । निराश होने की जरूरत नहीं है लगे रहो ।
नदी के बहाव के विपरीत तैरना कठिन होता है पर असंभव नहीं होता। बुजुर्गों के अनुसार बच्चों को संस्कार सुरक्षा और प्रॉपर्टी जितनी मिली है उससे अधिक देना चाहिए ।लेकिन लोगों ने संस्कार और सुरक्षा को पीछे छोड़ दिया है और प्रॉपर्टी अधिक देने में लगे हुए हैं। बच्चों को अच्छा भविष्य देना है तो संगठन के माध्यम से सुरक्षा भी देनी होगी ।
संगठन के जिला प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि रामायण में लिखा है कि भय के बिना प्रीत नहीं होती है एकजुट रहने के लिए संगठन से जुड़ना होगा घोड़ाडोंगरी में एक अच्छी परंपरा यह भी है कि किसी भी समाज की रैली हो सभी मिलकर स्वागत करते हैं ।
आयोजन को जिला अध्यक्ष अखिलेश गोठे,भारती अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल पूनम खंडेलवाल अमित गुप्ता आभा प्रशांत गर्ग नूतन लोहारिया विक्की नायक संतोष तंवर ने भी संबोधित किया ।मंच संचालन संतोष जैन डॉक्टर कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल अग्रवाल विकास अग्रवाल सुनील बग विवेक खंडेलवाल अंकेश अग्रवाल राजा अग्रवाल मनीष साहू महेश अग्रवाल दीपक अग्रवाल जुगलबंग सुनील मालवीय अनुराग अग्रवाल श्याम बग प्रफुल्ल अग्रवाल बिरदीचंद अग्रवाल सुनील जैन लखन मालवीय दीपक जैन राजेश अग्रवाल कैलाश अग्रवाल श्यामू अग्रवाल नंदकिशोर अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।







