भाजपा की संगठनात्मक पर्व को लेकर हुई बैठक

पावरझंडा मे भाजपा की संगठनात्मक पर्व को लेकर हुई बैठक

शाहपुर। भाजपा शाहपुर मंडल की गुरुवार को संगठनात्मक पर्व-2024 मंडल की संगठन चुनाव को लेकर मण्डल संगठनपर्व कार्यशला की
बैठक ग्राम पावरझंडा में
भाजपा की संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई बैठक। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने की । जिला से आए चुनाव मंडल संगठन पर्व के सहयोगी श्री अतित पवार एवं भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतिष मिश्रा ने आगामी बुथ चुनाव पर चर्चा की। विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है

जो कि चुनाव करने के पश्चात ही संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्ति करती है। संगठन चुनाव प्रभारी अतित पवार ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का समान अधिकार है और जो भी पार्टी हाई कमान का निर्णय होगा उसी के अनुसार जिले में संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में मंडल सह सहयोगी भूरेलाल चौहान,ओमप्रकाश गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतिष मिश्रा, अमित मेहतो,जनपद सदस्य भुरेलाल चौहान,कुलदीप चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ला, मंडल महामंत्री चंपालाल बड़ौदे,हरिकेश ढाकरे,अनिल गुप्ता,कमलकिशोर परसाई,भाजपा मंडल मंत्री उमेश पाटिल, पूर्व जनपद सदस्य मनिता कुमरे, पार्षद श्रीमती दिपिका बोरबन, श्रीमती दिपिका जैन,सोहन प्रजापति,उदयन दुबे,सुरेन्द्र राठौर शेखर प्रजापति,आदि सभी कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Comments are closed.