जाते-जाते अध्यक्ष के खिलाफ ढाई लाख और उपाध्यक्ष के खिलाफ 57 हजार की रिकवरी का खुटा ठोक गए : ऋषिकान्त यादव
नगर परिषद घोड़ाडोगरी के सीएमओ रहे ऋषिकांत यादव अपने कार्यकाल के द्वारा हमेशा चर्चाओं में छाए रहे । यहां के नगर परिषद की नेतागिरी कुछ इस कदर हावी रही की नेताओं ने उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए और हमेशा ही कुछ ना कुछ विवादों को लेकर वे चर्चा में छाए रहे। नगर परिषद की बैठक में सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव तक पारित किया गया।
कभी उन पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के दुर्गा चौक में लगे पोस्टर को फड़वाने के आरोप लगे तो कभी कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावी बैठक के आरोप लगे, कभी मनमानी पूर्वक कार्य करने के आरोप लगे तो कई तरह के आरोप अपने कार्यकाल के दौरान उन पर लगते रहे और वह हमेशा लोगों के बीच चर्चा में बने रहे । अंततः वे सस्पेंड होकर यहां से चले गए। उसके बाद अब उनके द्वारा अपने कार्यकाल में कलेक्टर को लिखे गए पत्र ने नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की मुसीबत बढ़ा दी है।
सीएमओ द्वारा कलेक्टर महोदय को लिखे गए पत्र पर कार्रवाई की चर्चा है और इन लेटर के आधार पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष को नोटिस जारी होने की चर्चाएं भी नगर में सरगर्म है ।जिसमे न्यायालय कलेक्टर कार्यालय द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
जिले के कई अखबारों ने भी यह खबर प्रकाशित की है
















