देवना नदी से लेकर अंबा माई मंदिर तक रास्ता बदहाल श्रद्धालु परेशान

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल हरदा हरसूद के सांसद दुर्गादास उइके के माध्यम से इस मार्ग का निर्माण करवाने की सौगंध ग्रामीणों के समक्ष ली गई थी

प्रकाश सराठे

 

छोटा महादेव भोपाली मार्ग निर्माण के लिए संसद ने खाई थी सौगंध रानीपुर। सावन माह चल रहा है और छोटा महादेव भोपाली जाने वाली श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है कल सावन का तीसरा सोमवार है और श्रद्धालुओं की भीड़ दस हजार से अधिक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। श्रद्धालुओं का उत्साह शाहरी क्षेत्र में तो बेहतर रहता है लेकिन जैसे ही छोटा महादेव भोपाली के देनवा नदी श्रद्धालु पहुंचते हैं तो देनवा नदी से लेकर अंबा माई मंदिर तक संपूर्ण मार्ग कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। जहां पर श्रद्धालुओं को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो पहिया चार पहिया वाहन चालक तो यहां पर फिसल कर गिर जाते हैं आश्चर्य की बात तो यह की

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल हरदा हरसूद के सांसद दुर्गादास उइके के माध्यम से इस मार्ग का निर्माण करवाने की सौगंध ग्रामीणों के समक्ष ली गई थी लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने वन क्षेत्र के इस मार्ग का निर्माण करवाना उचित नहीं समझा है

जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण किए जाने की मांग विधायक सांसद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कलेक्टर जनपद और वन विभाग के आला अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अभी तक इस सड़क का निर्माण न होने के कारण छोटा महादेव भोपाली में आने वाली

श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है बताया जाता है कि 15 दिनों तक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां मेले का आयोजन भी होता है तब भी इसी तरह का माहौल निर्मित रहता है एक बार फिर स्थानी लोगों के माध्यम से विधायक सांसद सहित सभी विभाग के लोगों से देनवा नदी से लेकर अंबा माई तक पहुंच मार्ग निर्माण किए जाने की मांग की जा रही है अब देखना है कि स्थानिक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस मार्ग का निर्माण करवाया जाता है या नहीं।