*भैंसदेही पोलिस ने गुम व्यक्ति को परिवार से मिलाया*
*भैंसदेही*:-भैंसदेही पुलिस ने गुम व्यक्ति लालू उइके निवासी ग्राम निमढाना थाना सिराली जिला हरदा को रविवार को परिवार से मिलाया जानकारी मे पता चला की लालू उइके काम के सिलसिले मे 1 महा से नागपुर गया था जो घर नही पहुचा था और पैसे न होने एवं परिवार वालों से सम्पर्क ने होने के कारण भटक रहा था स्थानीय पत्रकार मोहित राठौर, पत्रकार गणेश राय को शनिवार की रात मे भैंसदेही बस्स्टेण्ड पर घूमता हुआ मिला
जिसे भैंसदेही थाने लाया गया एवं थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने सिराली थाना एवं सिराली के स्थानीय लोगो से सम्पर्क किया और परिवार के लोगो से बात की उसके उपरांत लालू उइके की ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था थाने मे हीं की गई रविवार को
लालू उइके के जीजा जद्दू मर्सकोले निवासी हरदा मामा भगत धुर्वे भैंसदेही थाने मे आये और उन्हे लालू उइके को सोप दिया गया इस सरहानीय् पहल की लालू उइके के परिवार ने एवं भैंसदेही के नागरिकों ने भैंसदेही के पत्रकार मोहित राठौर, गणेश राय भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे, एसआई अवधेश वर्मा, सबइस्पेक्टर रामप्रकास कीर, एसआई महेश मडानी, प्रधानआरछक छोटेलाल बचानिया, आरछक नारायण जाट की भूरी भूरी प्रसंसा की।
Comments are closed.