शिव धाम भोपाली में श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

प्रकाश सराठे

श्रावण महीने के तीसरे सोमवार शिव धाम भोपाली में श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़ l बोल बम के नारों से गूंजायमान हो उठा शिव धाम भोपाली रानीपुर l जिले भर से पहुंचे 700 से अधिक कांवड़ियों ने मां ताप्ती के जल से किया शिव जी का अभिषेक l
I श्रावण मास के तीसरे सोमवार शिव धाम भोपाली में 25000 से अधिक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिवथाम भोपाली शिव गुफा मंदिर मे
पहुंचकर भगवान शिव का पवित्र जल से अभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलते रहा।

घोड़ाडोगरी ब्लॉक जुवाड़ी के शिव भक्त नरेंद्र कुमार महतो मयंक महतो बुधराम विश्वकर्मा ने प्रातः 5:00 बजे रात को भोपाली पहुंचकर शिव गुफा में गंगाजल, दूध, दही से शिवलिंग का ओम नमः शिवाय मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र धारा से जलाभिषेक किया गया एवं बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। श्रावण मास के तीसरे सोमवार व बारिश की झड़ी होने के पश्चात भी श्रद्धालुओं को दर्शन करने का सिलसिला लगातार जारी रहा पूरा शिव धाम भोपाली बोल बम के नारों से गूंजयामान हो उठा भक्तों का दर्शन करने का सिलसिला प्रातः 4:00 बजे से देर शाम तक चलते रहा श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से अपने पूजन का इंतजार किया और भगवान आशुतोष का जलाअभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश वह अच्छी फसल के लिए भोलेनाथ से

कामना की इधर रानीपुर के वार्ड क्रमांक 12 में विराजमान भगवान भोलेनाथ सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। वही चिचोली के बोल बम समिति के कावड़ियों ने घोघरा घाट एवं चादू रंभा व जिन बोरगांव एवं अनकावाड़ी के लगभग 700 कावड़ियों ने मां ताप्ती का जल भरकर श्रावण मास के तीसरे सोमवार भगवान शिव जी का अभिषेक किया वहीं शिवभक्त सेवा समिति के सदस्य ने मंदिर की साफ सफाई की एवं श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में कचरा ना करने की अपील की वही दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भंडारों के स्टाल लगाए जिसमें साबूदाना की खिचड़ी केला मूंग दाल की खिचड़ी आदि श्रद्धालुओं को वितरित की पंडित वैभव कुमार कमाविसदार बताते हैं कि

भगवान शिव की पूजा कर जरूर चढ़ाए बेलपत्र भगवान शिव की पूजा जब बेलपत्र से की जाती है, तो भगवान अपने भक्त की कामना बिना कहे पूरी कर देते है। वही श्रावण मास में सोमवार को शिव का व्रत करने के दौरान भगवान श्री गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती और नन्दी देव की पूजा करनी चाहिए। पूजन सामग्री में जल, दूध, दही, चीनी, घी, शहद, पंचामृत, मोली और वस्त्र समेत जनेऊ, चंदन, रोली, चावल, फूल, बेल-पत्र, भांग, आक-धतूरा, कमल, गट्ठा, प्रसाद, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, मेवा व दक्षिणा अर्पित किए जाते है इधर शिव धाम भोपाली में भीड़ को देखते हुए सारणी एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अवधेश तिवारी के निर्देश में रानीपुर का पुलिस बल अंबा माई से शिखर गुफा तक लगाया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार

की असुविधा न हो उन्ना किस प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे व्यवस्था बनाने में थाना के एक एस आई प्रेमलाल परते, दीपक मालवीय, इंदल पवार,भारती धोटे, तरुण पटेल, राजेंद्र भलावी सहित स्टाफ के अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे