विधायक ने किया छात्रावास एवं स्कूलों का औचक निरीक्षण

 

शाहपुर। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा शनिवार को स्कूल एवं छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। बालक छात्रावास धपाड़ा में साफ सफाई नियमित करवाने बाथरूम के टूटे गेट लगवाने बच्चों को ताजा भोजन देने कपड़े टांगने हेतु हेंगर आदि मूलभूत सुविधा देने के निर्देश दिए। शा.उ. मा. विद्यालय धपाड़ा में खुले बिजली तारों में बोर्ड लगाने एवं बरामदे में कबाड़ सामग्री को स्टोर में रखने एवं विद्यालय परिसर की साफ सफाई के निर्देश दिए गए । विधायक उईके द्वारा कक्षाओं में जाकर निशुल्क पाठय पुस्तक की प्राप्ति की जानकारी ली गई । एवं विद्यार्थियों से पढ़ाई की जानकारी ली गई। शास.माध्यमिक शाला धांसई में कमरों में पानी टपक रहे इसके लिए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए माध्यम भोजन

योजना की जानकारी ली गई। समूह को गुणवत्ता पूर्ण शुद्ध भोजन के निर्देश दिए गए हाई स्कूल सातलदेही में तत्काल अतिथि शिक्षक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। शास. माध्यमिक शाला बंजारीढाल एवं छात्रावास बंजारीढाल का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए। विधायक द्वारा निरीक्षण में सड़कों की बदहाली पुल पुलिया राफ्टों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाहपुर तहसीलदार शाहपुर बीइओ शाहपुर एवं घोड़ाडोंगरी साथ रहे।