केले की प्रसिद्ध जलेबी का लुप्त उठाते हुए मनिया मोड़ पहुँचे: कावड़िये

 

(घोड़ाडोंगरी-बिहार) बोल बम समिति के कावड़िया अपनी यात्रा के दूसरे दिन के पड़ाव पर मनिया मोड़ धर्म शाला पहुँच चुके है
इस दौरान समिति के सदस्यों ने रात्रि 2 बजे से कावड़ यात्रा प्रारंभ की और 16 किलोमीटर की पद यात्रा कर दूसरे दिन के पड़ाव मनिया मोड़ स्तिथ सरकारी धर्मशाला पहुँचे
दूसरे दिन की यात्रा के दौरान कावड़ियो ने यात्रा की प्रसिद्ध केले की जलेबी का आनंद उठाया बताया जाता है कि केला की जलेबी स्पेशल इस यात्रा के दौरान ही बनती है और बताया जाता है कि कावड़िया इस जलेबी का लुप्त उठाते हुए दूसरे दिन की यात्रा पूर्ण करते है

इस वर्ष की यात्रा के दौरान बारिश नही होने से उमस है लेकिन बाबा की भक्ति के आगे जिस तरह कावड़िया पूरे जोश के साथ बाबा के रंग में रंग कर यात्रा कर रहे है इससे पूरी यात्रा के दौरान गर्मी भी फीकी पड़ती नजर आ रही है
बोल बम समिति के सदस्य यश अग्रवाल ने बताया कि पूरी यात्रा में जिस तरह छोटे छोटे बच्चे से लेकर माता बहने बड़े बुजुर्गों की भीड़ नजर आ रही है उन्हें देखकर नए कावड़िया अपनी तकलीफ भूल कर आनद के साथ देवघर की और बढ़ रहे है