सावन सोमवार को घोड़ाडोंगरी के कावड़ियों ने सुल्तानगंज से उठाई कावड़ 120 किलोमीटर पैदल चलकर देवघर में अर्पित करेंगे जल
सावन सोमवार को घोड़ाडोंगरी के कावड़ियों ने सुल्तानगंज से उठाई कावड़
120 किलोमीटर पैदल चलकर देवघर में अर्पित करेंगे जल
(घोड़ाडोंगरी-सुल्तानगंज बिहार ) पवित्र सावन महीने के दूसरे सोमवार को बोल बम समिति घोड़ाडोंगरी के 71 कावड़ियों ने बिहार में उत्तरवाहिनी गंगा जी से जल भरा सोमवार सुबह कावड़ियों ने प्रातःकाल गंगा जी से जल भरा उसके बाद अभिषेक कर झारखंड स्तिथि देवघर में बाबा बैजनाथ को गंगा जल अर्पित करेंगे यात्रा के दौरान सभी कावड़िया 120 किलोमीटर की पद यात्रा बिना जूते चप्पल पहनकर करेंगे साथ ही जब तक जल अर्पित नही करेंगे तब तक नहाने के लिए साबुन ,ब्रश करने के
लिए टूथपेस्ट का उपयोग भी वर्जित रहेगा और शौच आदि नित्यक्रिया के पश्चात स्नान करना अतिआवश्यक रहता है बोल बम समिति के विकास अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान सात्विक रूप से रहकर सभी कावड़िया बम भाई बाबा के नारों के साथ अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे











