आज दिनांक 8/7/24 को चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी उप निरीक्षक आम्रपाली द्वारा घोड़ाडोंगरी सी एम राइस स्कूल में कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं के छात्र एवं छात्राओं के साथ साइबर क्राइम ,साइबर बुलीइंग,साइबर फ्रॉड के संबंध में चर्चा की गई ,साइबर क्राइम से बचने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए .सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने के संबंध में चर्चा की गई .तथा छात्र एवं छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में बताया गया साथ ही भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा
संहिता के संबंध में भी चर्चा की गई .जागरूकता कार्यक्रम मे लगभग 175 छात्र एवं छात्राएं र स्कूल के प्रिंसिपल श्री विवेक तिवारी तथा स्कूल के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे








